1. EVM हटाओ, बैलेट पेपर लाओ – सबसे बड़ी मांग
उन्होंने कहा:”BSP शुरू से EVM का विरोध करती है, हम Supreme Court तक गए थे। EVM से गरीब, दलित, पिछड़े वोटर को शक है कि उसका वोट कहीं और जा रहा है। लोकतंत्र में वोटर का विश्वास सबसे बड़ा है, इसलिए EVM तुरंत बंद करके बैलेट पेपर से चुनाव कराओ उन्होंने ये भी कहा कि जब कांग्रेस सरकार में EVM आई थी, तब खुद BJP ने इसका विरोध किया था और किताब भी लिखी थी कि “EVM हैक हो सकती है”, अब सत्ता में आकर BJP उसी EVM से चुनाव करा रही है। चंद्रशेखर आजाद पर सीधा हमला पहली बार खुलकर नाम लेकर कहा:”नगीना (SC) सीट पर आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर का कोई जनाधार नहीं है। वहां के लोगों का मानना है कि BJP ने षड्यंत्र के तहत, BSP को नुकसान पहुंचाने के लिए EVM में धांधली करके उसे जितवा दिया।” उन्होंने दलित युवाओं को चेतावनी दी कि धरना-प्रदर्शन में फंसकर मुकदमे मत लो। 3. SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण) पर सवाल
कहा कि BLO (बूथ लेवल अफसर) पर बहुत दबाव है, लोगों के नाम मनमाने ढंग से वोटर लिस्ट से हट रहे हैं, सरकार और चुनाव आयोग को ये भ्रांति तुरंत दूर करनी चाहिए।इस भाषण के बाद चंद्रशेखर आजाद ने पलटवार किया है – कहा “ये मेरी दिन-रात की मेहनत की जीत है, अगर शक है तो निष्पक्ष जांच करा लो”




