गोंदिया। पुरुषों में होने वाली सामान्य लेकिन अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुरुष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशेष निःशुल्क हर्निया एवं हाइड्रोसील ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कुणबी हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन और ब्राह्मणकर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
यह शिविर 5 जून से 7 जून 2026 तक ब्राह्मणकर हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुरुषों में हर्निया, प्रोस्टेट और हाइड्रोसील जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।
शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही चयनित मरीजों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन भी किए जाएंगे। अस्पताल में आधुनिक सर्जिकल तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित और प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत पुरुष स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि लोग समय रहते इन बीमारियों के लक्षण पहचान सकें और उचित इलाज करवा सकें।
शिविर के लिए पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति श्री निलेश चुटे (सचिव, खेड़ फाउंडेशन) से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, शिविर का नेतृत्व प्रसिद्ध सर्जन डॉ नोव्हील ब्राह्मणकर द्वारा किया जाएगा, जो लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। खेड़ फाउंडेशन के सदस्य सुनील तारोणे, संदीप ब्राह्मणकर,चंद्रकुमार बहेकार,नीलकंठ बहेकार,सुरेंद्र वड़ाई,कमलेश चुटे,चंद्रकुमार चुटे,नामदेव राहीले,डॉ मौसमी ब्राह्मणकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने व यह पहल समाज में पुरुष स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




